चम्पावत, मार्च 29 -- चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद खाड़ी एवं मध्य पूर्व के देशों सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ईरान, इजराइल और ओमान में फंसे लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शासन की ओर से गृह विभाग की विशेष सचिव निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह व्यवस्था भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित नागरिकों को शीघ्र सहायता एवं राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...