धनबाद, अप्रैल 3 -- सिजुआ। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के एजेंट वाईक्यू खान ने सीआईएसएफ व पुलिस की देखरेख में खास सिजुआ से पांच टन कोयला जब्त किया है। इस संबंध में एजेंट ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध रूप से खदान की मुंहाना खोलकर कोयला निकालने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आलोक में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...