धनबाद, मार्च 3 -- धनबाद वार्ड संख्या चार के खास सिजुआ में ग्रामीणों की बैठक रंजीत चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें पार्षद प्रत्याशी उप विजेता पिंटू कुमार चौहान उर्फ लक्की को मिले मतदान को लेकर लोगों को शुभकामनाएं दी गई। वक्ताओं ने कहा कि दूसरे नंबर पर रहने के बावजूद क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सजग रहेंगे। मूलभूत समस्याओं के निदान को लेकर लगातार प्रयास किया जाएगा। बैठक में राहुल चौहान, सुरेन्द्र चौहान, गुलाब चौहान, संजय चौहान, विशाल शर्मा, सुनील चौहान, अशोक चौहान, अमर निषाद, राजाराम चौहान, रामाशीष चौहान, अमन सिंह, संतोष भुईयां, दिनेश चौहान आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...