खास यूनिफॉर्म में नजर आएंगे जिले के मॉडल स्कूलों के बच्चे
नवादा, सितम्बर 7 -- जिले के सरकारी मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं अब एक जैसी विशेष यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए विद्यार्थियों की नाप कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 8 से 12 सितंबर तक सुबह 10 बजे से जिले के मॉडल स्कूलों में बच्चों की मापी कर उनके साइज का आकलन किया जाएगा। इसके बाद तय मानक के अनुसार विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म तैयार करायी जाएगी। मापी का जिम्मा जीविका के कर्मियों को दिया गया है, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे।
मापी प्रक्रिया की निगरानी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक ने जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर मॉडल स्कूलों के लिए विभाग का स्टैंडर्ड साइज चार्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। साथ ही विद्यार्थियों की मापी और साइज के आकलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.