छपरा, अप्रैल 9 -- अवैध कब्जाधारियों की अब खैर नहीं राज्य सरकार ने जारी किया दिशा निर्देश छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में सरकारी जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। खास महाल, कैसरे हिंद और गैरमजरूआ आम जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक व सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार ने स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी तय की गई है, बल्कि आम नागरिकों को भी सीधे शिकायत दर्ज कराने का अधिकार दिया गया है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो सके। जिले में सड़कों, पोखरों, सार्वजनिक रास्तों और अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की बढ़ती शिकायतों के बीच यह पहल काफी अहम मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार, बिहार काश्तकारी (संशोधन) नियमावली के तहत इन श्र...