नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सोने की शुद्धता में गड़बड़ी और हॉलमार्क के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सरकार हॉलमार्किंग व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी कर रही है। नए प्रस्तावित नियमों के तहत अब हर सोने के गहने को एक अलग पहचान संख्या दी जाएगी, जो केवल उसी गहने के लिए होगी और दोबारा किसी दूसरे गहने पर इस्तेमाल नहीं की जा सकेगी। इससे ग्राहकों को असली और सही शुद्धता वाला सोना मिलने में मदद मिलेगी। वर्तमान में देश के 400 जिलों में हॉलमार्क यूनिक आईडी (एचयूआईडी) प्रणाली लागू है, जिसमें हर गहने को एक विशेष नंबर दिया जाता है। लेकिन सरकार को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मामलों में एक ही नंबर कई गहनों पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ग्राहक को जिस शुद्धता का सोना बताया जाता है, जांच में कई बार उतना शुद्ध नहीं पाया गया। इस ...