उरई, नवम्बर 9 -- -हर रोज िनकलता है 80 टन सूखा व गीला कचरा, समस्या का हल होगा फोटो परिचय, 09ओआरआई, 14, उरई के स्टेशन रोड स्थित नलकूप के बाहर रखे कम्पोस्टर टंकी। उरई। महावीर यागिक गीले कचरे को निस्तारित करने के लिए नगर पालिका ने एक और अनूठी पहल की है। शहर में पांच प्रमुख वार्डों में अपशिष्ट कम्पोस्टर रखवाए गए है। बड़ी क्षमता के कम्पोस्टर से गीले कचरे को निस्तारित करने का यह एक मात्र ट्रायल है। आने वाले दिनों में अगर यह सफल होता है तो हरेक वार्ड में इसे लागू करते हुए कम से कम दो दो कम्पोस्टर लगाए जाएंगे। इससे कूड़ा निस्तारण की आने वाली दिक्कतों को दूर कर गंदगी की समस्या का हल किया जा सके। ढाई लाख से अधिक आबादी के उरई में 34 वार्ड आते है। इससे हर रोज बड़ी मात्रा में औसतन 80 टन सूखा व गीला कचरा निकलता है। जबकि नगर पालिका के पास रामकुंड स्थित इकलौ...