पटना, जुलाई 23 -- राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने की समीक्षा बैठक जमीन की स्थिति, अतिक्रमण का डाटाबेस तैयार होगा पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।

सरकार द्वारा निर्णय सरकार ने राज्य की खासमहाल की जमीन का सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिलों में अभियान चलाकर विवरण तैयार किया जाएगा। इससे खासमहाल की जमीन की स्थिति, उपयोग, अतिक्रमण और कोर्ट में लंबित मामलों का अद्यतन डाटाबेस तैयार हो सके।

मंत्री और अधिकारियों की बैठक राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में खासमहाल सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह भी उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खासमहाल भूमि के व्यवस्थित प्रबंधन, पारदर...