जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। झारखंड जनतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएम) के कार्यकर्ताओं ने खासमहल से गोविंदपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से अविलंब मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की।

सड़क की स्थिति प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खासमहल से गोविंदपुर तक की सड़क विशेष रूप से राहरगोड़ा क्षेत्र में, लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है।

बरसात के मौसम में समस्या मोर्चा के प्रति...