बोकारो, मई 17 -- खासमहल कोनार लोकल सेल में अनियमितता के खिलाफ रोष जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि।

बैठक का आयोजन सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत खासमहल कोनार परियोजना के लोकल सेल से जुड़े लोगों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कुरपनिया दुर्गा मंदिर परिसर में की गई। लोकल सेल व्यवस्था में व्याप्त कथित अराजकता, अनियमितता और धांधली के खिलाफ 19 मई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार की गई। जिप सदस्य सह श्रमिक नेता टीनू सिंह ने कहा कि खासमहल लोकल सेल आसपास के विस्थापित गांवों के हजारों लोगों के रोजगार का प्रमुख माध्यम है, जो पिछले चार दशकों से संचालित हो रहा है। आरोप लगाया कि कुछ पूंजीपतियों और प्रबंधन की मिलीभगत से इस व्यवस्था में सेंधमारी की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्थानीय लोगों के रोजगार पर हमला जारी रहा तो हजारों लोग सड़क पर उतरने ...