नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। इस दौरान शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच औपचारिक द्विपक्षीय बैठक हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिक्स समिट के पहले दिन दोनों नेता आपसी बैठक करेंगे और इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें कि 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद यह दोनों शीर्ष नेताओं के बीच पहली औपचारिक द्विपक्षीय बातचीत होगी। खास बात यह है कि जिनपिंग खाली हाथ भारत नहीं आ रहे हैं। उनके दौरे पर दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति को लेकर भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय समझाैते के आसार हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 12 सितंबर की शाम को द्विपक्षीय वार्ता होगी। वहीं 11 सितंबर क...