पाकुड़, जनवरी 30 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। कोयला लोड करने के लिए पाकुड़ से अमड़ापाड़ा की ओर जा रही एक खाली हाईवा बुधवार रात अनियंत्रित होकर घाघरजानी स्थित प्रखंड कार्यालय के सामने सड़क पर पलटती हुई सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति में था। तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। हाईवा के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं। लेकिन दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को क्रेन की सहायता से पलटी हुई हाईवा को खेत से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर पहले भी दुर्घटनाएं होने की बात कही है और सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.