प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमत के साथ किल्लत से परेशान जार्जटाउन के परिवार ने खाली सिलेंडर को कोयले का चूल्हा बना दिया। सिलेंडर वाले चूल्हे पर दो महिलाएं रोटी बना रही हैं। खाली सिलेंडर काटकर बनाए गए चूल्हे पर रोटी बनाने की वायरल फोटो और वीडियो को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।अखिलेश ने लिखा है, 'आपदा में अविष्कार, महंगी हुई गैस तो जिस सिलेंडर से चूल्हा जलता था उसे ही चूल्हा बना लिया'। वायरल वीडियो जार्जटाउन के एक परिवार का है। खाली सिलेंडर वाले अनूठे चूल्हे पर साक्षी यादव और दीपा यादव रोटी बना रही हैं। यह भी पढ़ें- खाली सिलेंडर को चूल्हा बनाकर रोटियां सेंकी; अखिलेश ने वीडियो शेयर किया, बोले- आपदा में आविष्कार! साथ में...