खाली सिलेंडर को चूल्हा बनाकर रोटियां सेंकी; अखिलेश ने वीडियो शेयर किया, बोले- आपदा में आविष्कार!
नई दिल्ली, जून 8 -- बढ़ती रसोई गैस कीमतों और गैस आपूर्ति की समस्या से परेशान प्रयागराज के एक परिवार ने अनोखा तरीका अपनाते हुए खाली गैस सिलेंडर को काटकर चूल्हे का रूप दे दिया। इस चूल्हे पर खाना बनाती महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। सपा मुखिया ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, आपदा में आविष्कार! महंगी हुई गैस तो जिस सिलेंडर से चूल्हा जलता था, उसे ही चूल्हा बना लिया। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए।खाली सिलेंडर काटकर चूल्हा बनाया वायरल वीडियो में प्रयागराज निवासी साक्षी यादव चूल्हे पर रोटियां बनाती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.