नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- यूपी के अलीगढ़ में बंद पड़े मकान में रंगरेलियां मनाए जाने का मामला सामने आया है। टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव में काफी समय से एक मकान बंद पड़ा है। उस मकान में किसी का आना जाना नहीं है। इसका फायदा उठाकर एक युवक युवती के साथ उस मकान में पहुंच गया। उसने अपने पांच दोस्तों को भी बुला लिया। ग्रामीणों को कुछ आहट हुई तो उन्होंने मकान के अंदर झांकर देखा। सभी युवती के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सभी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। हालांकि तीन युवक मौका पाकर भाग निकले। बाकी बचे लोगों को पकड़कर थाने लाया गया, जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद हिदायत देकर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव एक मकान लंबे समय से खाली पड़ा है। उसमें किसी का आना-जाना नहीं है।...