गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए की योजनाओं में खाली पड़े भूखंडों में गंदगी मिलने पर जुर्माना लगेगा। सोमवार को हुई बैठक में प्रवर्तन अनुभाग के प्रभारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए। उन्हें अपने अपने जोन में खाली पड़े भूखंड की सूची तैयार करने को कहा गया है। साथ ही गंदगी मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश मिले हैं।जीडीए के विभिन्न जोन में करीब 1835 भूखंड खाली हैं। निर्माण न होने और देखरेख के अभाव में इन भूखंडों में कूड़ा जमा हो गया है। स्थानीय लोग लगातार इन भूखंड में कूड़े के ढेर लगे होने की शिकायत प्राधिकरण में कर रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण ने इस दिशा में सख्ती करनी शुरू कर दी है। प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारी नियमित तौर पर योजनाओं में निरीक्षण करने और भूखंडों में कूड़ा मिलने पर आवंटी को उस...