महोबा, मई 1 -- कुलपहाड़, संवाददाता। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने खाली बर्तन रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में पानी की समस्या के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। अधिकारियों से समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई है। जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार मुढ़ारी में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मच रहा है। मुढ़ारी गांव के पहाड़िया वार्ड में पानी को लेकर परेशान ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण शिवचरन, परशु, अर्जुन, रामकुमार, सुमन, मनीषा, गीता, सावित्री,चंदन आदि का आरोप है कि गांव में लंबे समय से पानी की समस्या है। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाई गई मगर आए दिन आपूर्ति बहाल रहने से परेशानी हो रही है। गर्मी के मौसम में जल स्तर नीचे खिसकनें के बाद हैंडपंप पानी छोड़ रहे है। शिकायतों के बाद भी पानी की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.