इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- जसवंतनगर। रामलीला तिराहे के पास एक मैरिज होम के सामने खाली पड़े प्लॉट में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर पालिका परिषद की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गई। लाल कुमार, सुरजीत सिंह और सोनू उस्मानी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...