फिरोजाबाद, जनवरी 23 -- थाना उत्तर क्षेत्र में खाली प्लॉट में कचरा फेंकने को लेकर महिलाओं में विवाद हो गया। बाद में मारपीट हो गई। मारपीट में चार महिलाएं घायल हो गई। इन्हें अस्पताल लाया गया। जलेसर रोड निवासी राम किशोर का खाली खाली पड़ा है। उसमें मोहल्ले के लोग अक्सर कचरा फेंक देते हैं। मोहल्ले की कुछ महिलाएं बुधवार की शाम प्लॉट में कूड़ा डालने के लिए आई। उसी दौरान रामकिशोर की पत्नी गीता घर से बाहर निकल आई। उसने महिलाओं से प्लॉट में कूड़ा डालने से मना किया। महिलाओं ने उसके बाद भी कूड़ा डाल दिया। इस बात को लेकर महिलाओं में विवाद हो गया। देखते ही देखते उन लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट देख वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। उन लोगों ने महिलाओं को अलग किया। मारपीट से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में घायल गीता, रामेश्वरी, देवकी तथा राजनश्री को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.