लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ। संवाददाता कृष्णानगर के दामोदर नगर में एक खाली प्लॉट में ड्राई क्लीनिंग करने वाले दंपति ने पक्का निर्माण शुरू कर दिया। प्लॉट मालिक मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। महिला ने प्लॉट मालिक पर के खिलाफ मारपीट, कपड़े फाड़ने, जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने समेत अन्य धाराओं में कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।विष्णुलोक कॉलोनी निवासी कमलेश वर्मा के प्लाट पर दामोदर नगर निवासी महिला पति के साथ अस्थायी रूप से कपड़े प्रेस करती है। आरोप है कि दंपति ने प्लॉट पर पक्का चबूतरा बनाना शुरू कर दिया। प्लॉट मालिक कमलेश वर्मा, विक्की व नरेश वर्मा ने निर्मााण रोका तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि महिला व उसके पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...