जमशेदपुर, मई 14 -- टाटानगर स्टेशन पर मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस से उतरते ही एक युवक गिरकर अचेत हो गया। युवक की पहचान तमाड़ के अड़की गांव निवासी श्रीराम मुंडा (22) के रूप में हुई है। श्रीराम मुंबई में मजदूरी करता है और गीतांजलि एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंचकर तमाड़ जाना चाहता था। उसके प्लेटफॉर्म पर अचेत होने से आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत टाटानगर रेलवे अस्पताल से एंबुलेंस बुलाई गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेलवे डॉक्टरों के अनुसार युवक लंबे समय से खाली पेट यात्रा कर रहा था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। यह भी पढ़ें- मुंबई से लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...