शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। बढ़ते तापमान और तेज धूप का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हर दिन लू और गर्मी से बीमार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार बड़ी संख्या में मरीज दस्त और पेट दर्द की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिन्हें चिकित्सक उपचार के साथ बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैंं। मेडिकल कॉलेज के जनरल चिकित्सक डॉ. शान और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सलीम ने लू से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- लगातार बढ़ रहा तापमान, अगले दो दिन लू का अलर्ट बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सकों ने विशेष रूप से...