उरई, मई 21 -- उरई। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने उरई तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना की उपलब्धता के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पडे़ तालाबों व नहरों को भरवाया जाए। इसके अलावा नामिम गंगे योजना से गांवों में क्षतिग्रस्त की गई सड़कों को नए सिरे से निर्माण कराया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष द्विजेंद्र निरंजन, दिनेश प्रताप, संतोष कुमार, चतुर सिंह, महेंद्र सिंह, रामदास, देवेंद्र, मंगल सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत परिसर में भाकियू ने की बैठक यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...