मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। रबी फसलों की कटाई के बाद खेत खाली पड़े हैं तो उनकी गहरी जताई करा दें। ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई होने से मिट्टी की सेहत में बड़ा सुधार होगा। कृषि विभाग के अनुसार इससे मिट्टी की संरचना मजबूत होती है और भूमि की जलधारण क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। कृषि अधिकारी द्वारा भूमि शोधन, बीज शोधन के लिए भी अपील की गई है। जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने बताया कि गर्मी के मौसम में गहरी जुताई करने से तेज धूप के चलते खेतों में मौजूद कीट-पतंगे और खरपतवार नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मिट्टी में हवा का संचार बेहतर होता है, जिससे अगली फसल को अधिक लाभ मिलता है। गहरी जुताई से मिट्टी की ऊपरी कठोर परत टूटती है। जिससे वर्षा का पानी जमीन में अधिक समय तक संरक्षित रहता है। इससे खरीफ सीजन की फसलों को पर्याप्त नमी मिलती है और उत्पादन बढ़ान...