मधुबनी, फरवरी 10 -- शहर के गिलेशन दुर्गा मंदिर मोहल्ला के निवासी संजय कुमार, हरि साह, रामदुलारी देवी, मीना देवी, रामपरी देवी और राकेश कुमार ने बताया कि मोहल्ले में नाला अधूरा बना हुआ है, जिससे जलजमाव की समस्या बनी रहती है। मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की कमी है। इसके अलावा शौचालय और पेयजल की भी गंभीर समस्या है, खासकर गिलेशन दुर्गा मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में। मोहल्ले में केवल एक चापाकल है, जो गर्मी के मौसम में जलस्तर नीचे चले जाने के कारण काम करना बंद कर देता है। मोहल्ले के कई जरूरतमंद लोगों को अब तक शहरी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं कुछ लोग वृद्धावस्था पेंशन से भी वंचित हैं। जगह-जगह नालों के जाम रहने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। पार्किंग, पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा न होने स...