खालीजोर चर्च में परम प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन
सिमडेगा, मई 31 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के रोमन कैथोलिक चर्च खालीजोर में रविवार को भव्य और पवित्र धार्मिक अनुष्ठान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 161 मसीही बच्चों ने अपना पहला परम प्रसाद ग्रहण किया। समारोह की अगुवाई मुख्य पुरोहित फादर सुनील तिर्की व सहयोगी फादर बिपिन सोरेंग फादर अनसेलम, फादर बोनीफास, फादर अलेक्स, फादर हेमंत, फादर एलिम, फादर अशोक, फादर आगस्टिन, फादर फेबियन, फादर सुमित, फादर अविनाश, फादर सिनफोरियन ने की। उन्होंने बच्चों को इस संस्कार के महत्व को समझाते हुए कहा कि पहला परम प्रसाद बच्चों के मसीही जीवन का एक बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह ईश्वर और मनुष्य को आपस में जोड़ने का विधान है। इसे ग्रहण करने के बाद बच्चों के जीवन में नई उमंग, सकारात्मकता और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है। उन्होंने माता-पिता से भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.