वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। खालिसपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में स्थित समपार संख्या 22सी पर आरओबी का निर्माण शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने तीन मशीनें और श्रमिकों को लगाकर पाइलिंग की शुरुआत करा दी है। इससे आवागमन में न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि वाहन सवारों का समय भी बचेगा। आरओबी निर्माण पर 52.33 करोड़ खर्च होंगे। दरअसल, वाराणसी-जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलपुर बाजार स्थित है। यह बाजार इलाके के व्यस्ततम बाजारों में है। फूलपुर से सिंधोरा होते चोलापुर, थानागद्दी, केराकत (जौनपुर) और आजमगढ़ रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर 22सी क्रॉसिंग स्थित है। क्रॉसिंग खालिसपुर स्टेशन के यार्ड में है। इस मार्ग पर कई बार वाहनों के दबाव से क्रॉसिंग बंद होने में दिक्कत आती है। यही नहीं, क्रॉसिंग बंद होने पर वाहन सवारों का समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.