बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। खालिद बंधुओं पर पशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आज सुबह वन विभाग की टीम ने चांदपुर रोड स्थित खालिद बंधुओं की आरा मशीन पर पहुंच कर वहां रखी लकड़ियों को क़ब्ज़े में ले लिया। इस बीच यह अफवाह उड़ गई कि खालिद बंधुओं की आरा मशीन पर मारपीट हो गई है। वन विभाग के रेंजर महेश गीतम ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि खालिद बंधुओं की सील की गई आरा मशीन से लकड़ियां हटाई जा रही है,या हटाई जा सकती है। इन शिकायतों के मद्देनज़र आज सुबह वन विभाग की टीम आरा मशीन पर पहुंची और लकड़ियों को कब्जे में लेने की कार्यवाही शुरू की। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि फिलहाल लकड़ियों की सूची तैयार की जा रही है। वन विभाग की टीम के साथ आरा मशीन पर पुलिस बल भी मौजूद हैमारपीट कि घटना के सम्बन्ध में रेंजर श्री गौतम ने बताया की आरा मशीन के बाहर धर्म...