बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। खालिद तालिब सहित कई कालोनाइजर की कालोनियों पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन द्वारा कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। इन कालोनियों द्वारा विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास नहीं कराया गया था। प्रशासन द्वारा नोटिस की कार्रवाई की गई साथ ही बोर्ड लगाने की कार्रवाई भी हुई। नोटिस का जवाब न मिलने पर तहसील प्रशासन ने कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सोमवार को एसडीएम सदर रीतू रानी और तहसीलदार आशीष सक्सेना टीम के साथ अवैध कालोनियों को ध्वस्त कराने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने करीब एक दर्जन कालोनियों पर बुलडोजर चलाया। खालिद तालिब सहित कई कालोनइाजर की कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर रीतू रानी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया किग्राम क़स्बा बिजनौर के गाटा स0 3291 व 3292 ...