कानपुर, अगस्त 29 -- मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर ब्लॉक के खालागांव में बीमारी का प्रकोप फैल गया है। वहां बड़ी संख्या में लोग बुखार, जुकाम, पेट दर्द आदि से पीड़ित हैं। बीमारी की सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम को गांव में 42 लोग बीमार मिले। इनका उपचार कर दवाइयां बांटी गईं। जनपद में वायरल फीवर के साथ ही उल्टी, दस्त, पेट दर्द व लीवर आदि की बीमारी चरम पर है। बीमारी की चपेट में आकर माह भीतर छह लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले दो दिन से संदलपुर ब्लॉक के खालागांव में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर सीएचसी हवासपुर के प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम भेजी। गांव पहुंचे डॉ. जितेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट योगेश कुमार, एलटी विवेक सिंह की टीम को गांव में 42 लोग बुखार, जुकाम, पेट दर्द आदि से पीड़ित मिले। इ...