गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर। सिख समाज की ओर से खालसा साजना पर्व बैसाखी को लेकर शनिवार को सिख समाज के लोगों ने गुरुद्वारा जटाशंकर में पर्व की लेकर देर शाम कीर्तन व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिख समाज के जगनैन सिंह नीटू से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में शनिवार को रागी जत्था की ओर से बड़े की आनंद व आस्था भाव से कीर्तन व अरदास किया गया। इसके बाद बच्चों का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ हुआ। बच्चों में पुरस्कार वितरण किया गया। इसके बाद गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.