नई दिल्ली, जून 4 -- हिमाचल प्रदेश में बाहर की गाड़ियों से एंट्री टैक्स लेने के जवाब में चण्डीगढ़-मनाली हाईवे पर कीरतपुर में निहंगों के खालसा टैक्स शुरू करने के विवाद में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पंजाब सीएम भगवंत मान से बात की। सुक्खू ने खालसा एंट्री टैक्स को गैर कानूनी बताया और भगवंत मान से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। हिमाचल के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि खालसा टैक्स गैर कानूनी है। ये अकाली दल और भाजपा की सोची समझी साजिश है। जब भी टूरिस्ट सीजन शुरू होता है तो इस तरह की हरकत की जाती है। पहले कसोल में टूरिस्ट ने गोली चलाई और उसके बाद बॉर्डर पर से सब शुरू किया गया।पूर्व कांग्रेस विधायक ने खालसा टैक्स का समर्थन उधर, खालसा टैक्स विवाद के बीच कांगड़ा के ज्वाली से पू...