देहरादून, अप्रैल 17 -- रायपुर थाना क्षेत्र स्थित खलंगा वॉर मेमोरियल घूमने आए एक रिटायर्ड विंग कमांडर की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो पर्स उड़ा लिए। चोरी गए पर्स में एक आईफोन-17, 12 हजार रुपये की नकदी और डेबिट कार्ड रखा हुआ था। रायपुर थाना पुलिस ने 28 मार्च की घटना में गुरुवार को केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गुरु रोड निवासी विंग कमांडर (रिटायर) प्रबोध कुमार चुग ने कहा कि वह 28 मार्च की शाम अपने परिवार के साथ खलंगा वॉर मेमोरियल गए थे। उन्होंने अपनी कार मेमोरियल के गेट से करीब 100 मीटर की दूरी पर खड़ी की थी। शाम करीब 5:30 से 5:45 बजे के बीच जब उनका परिवार वापस लौटा, तो देखा कि कार के पीछे की बाईं तरफ की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। अंदर रखा सामान चेक करने पर पता चला कि गाड़ी से दोनों पर्स गायब हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.