नई दिल्ली, मार्च 26 -- ईरान के तट से लगभग 25 किलोमीटर दूर फारस की खाड़ी में मौजूद खार्ग द्वीप ईरान की आर्थिक शक्ति का असली केंद्र है। पूरी वित्तीय और सामरिक शक्ति इसी द्वीप पर टिकी है। ईरान खर्ग द्वीप से रोजाना करीब 15 लाख बैरल तेल निर्यात करता है। द्वीप ईरान के कुल कच्चे तेल के निर्यात का लगभग 90 से 95 फीसदी हिस्सा संभालता है। पाइपलाइनों से जुड़ाखार्ग द्वीप रणनीतिक रूप से ईरान के मुख्य तेल और गैस क्षेत्रों से गहराई से जुड़ा हुआ है। ईरान के सबसे बड़े तेल क्षेत्र जैसे अहवाज, गचसरन और मारून से आने वाली मुख्य पाइपलाइनें सीधे खार्ग द्वीप पर समाप्त होती हैं। यहां विशाल तेल टैंक बने हुए हैं जो लाखों बैरल कच्चा तेल स्टोर कर सकते हैं। खार्ग द्वीप में तेल निर्यात टर्मिनल को अमेरिकी तेल कंपनी एमोको ने विकसित किया था और साल 1979 में ईरान में हुई क्र...