एटा, मार्च 16 -- ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र के गांव जिटौली, आसपास के क्षेत्र के किसानों ने खारेपानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। सोमवार को अखिल भारतीय जनहित किसान संघ के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें किसानों ने मांग की है कि क्षेत्र में भूमिगत जल अत्यधिक खारा होने के कारण फसलों की पैदावार प्रभावित हो रही है। किसानों ने समस्या के समाधान के लिए नजदीकी हजारा नहर से एक छोटा बम्बा, नाला निकालकर गांवों से होते हुए जिटौली गांव के तालाब तक मीठा पानी पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय जनहित किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार,व अन्जू यादव (युवा समाजसेवी) किसान नेता व अन्य किसान बन्धु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.