पीलीभीत, जून 8 -- कलीनगर। एक दिन पहले खारजा नहर में डूबे युवक का शव गोताखारों ने दूसरे दिन ढूंढ निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। तहसील कलीनगर क्षेत्र में शारदा सागर डैम से निकली खारजा नहर में शनिवार को कई युवक नहा रहे थे। इस दौरान नबावगंज थाना के गांव डांडिया बीरन नगला निवासी मनीष पुत्र राम बहादुर भी दोस्तों के साथ नहा रहा था। इस दौरान मनीष गहरे पानी में डूब गया। नहर बंद कराने के बाद गोताखारों ने शनिवार शाम तक उसकी तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह फिर तलाश शुरु की गई। अन्य गोताखारों के साथ कलीनगर के अनुभवी गोताखार नहर में मनीष को ढूंढने उतरे। कड़ी मशक्कत के बाद डूबने के स्थान से लगभग 70 मीटर आगे मनीष का शव मिला। गोता...