बुलंदशहर, मार्च 3 -- औरंगाबाद के मोहल्ला सादात स्थित बड़ वाले इमामबाड़े में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक में घरों के बाहर लगाए गए काले झंडे हटवा दिए गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि लोगों ने स्वयं ही काले झंडे हटाए हैं। फिलहाल इमामबाड़े में पुलिस तैनात है और गतिविधियों पर नज़रे बनाए हुए है। मंगलवार को पीएसी जवानों ने सादात समेत संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च निकाला है। शिया समुदाय तीन दिन का शोक मना रहा है। अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर मिलने के बाद शिया समुदाय के लोग पिछले तीन दिनों से शोक में डूबे हुए हैं। ग़म और गुस्से के बीच पूरे इमामबाड़े में रविवार रात को काले झंडे लगाए गए थे। मंगलवार को मामला मीडिया की सुर्खियां में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था का हवाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.