नई दिल्ली, मार्च 1 -- इजरायल-ईरान युद्ध ने एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने एक आधिकारिक ट्वीट में रविवार को बड़ी घोषणा की। इसमें बताया गया कि आईडीएफ ने ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुलरहीम मूसवी को ढेर कर दिया है। यह कार्रवाई इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान का हिस्सा है, जिसे इजरायल ने ऑपरेशन रोरिंग लायन नाम दिया है। आईडीएफ के अनुसार, यह हमला ईरान की सैन्य क्षमता और नेतृत्व को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें तेहरान में कई अहम स्थानों पर एक साथ हमले किए गए। इस घटना ने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है, क्योंकि यह ईरान के टॉप आर्मी लीडरशिप पर सीधा प्रहार है। यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत को पुतिन ने बताया हत्या, कहा- यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघ...