नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन की सूचना आने के बाद दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया इलाके में लोगों की भीड़ जुटने और नारेबाजी की सूचना मिली। एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ लोगों के एकत्र होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की हिंसक घटना की सूचना नहीं है। एहतियाती कदम के तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए र...