रामपुर, मार्च 2 -- ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत की सूचना मिलने के बाद शिया समुदाय में उबाल है। हालांकि मुस्लिम समुदाय पूरी तरह आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ खड़ा दिख रहा है। लोगों ने सड़कों पर उतरकर उनकी मौत पर दुख जताया। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी खबरों के बीच रविवार को रामपुर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई के निधन पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया तथा इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। दोपहर तीन बजे शहर के ऐतिहासिक इमामबाड़े से विरोध मार्च की शुरुआत हुई। प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए थे और नारे लगाते हुए पैदल मार्च करते हुए किले परिसर तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्...