नई दिल्ली, जून 24 -- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया है। फरवरी में अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी।क्या भारत से कोई प्रतिनिधि जाएगा? WION की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। इससे पहले 28 फरवरी को खामेनेई के निधन के बाद, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर भारत सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। मई 2024 में जब एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तत्कालीन ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का निधन हुआ था, तब नई दिल्ली ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए झंडे आधा...