जौनपुर, मार्च 2 -- जफराबाद। स्थानीय कस्बे के नासही मुहल्ले में स्थित शिया जामा मस्जिद से रविवार की देर शाम को अयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर कैंडल मार्च निकाला गया। उसके बाद मजलिस का आयोजन किया गया। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किये गए हमले में आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मौत हो गई। वे शिया धर्मगुरु और ईरान के सर्वोच्च नेता थे। उनकी शहादत होने के बाद शिया समुदाय के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्थानीय कस्बे के इमाम जुमा शाजान ज़ैदी की अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें सभी धर्म के लोग शामिल हुए और लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं इजराइली राष्ट्रपति नेतन्याहू की कड़ी निन्दा की। सबसे पहले शिया मस्जिद में मगरिब की अजान हुई। उसके बाद लोगों ने नमाज पढ़ी और रोजे खोले। तत्पश्चात कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.