सहारनपुर, मार्च 1 -- सहारनपुर। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की अमेरिका और इजराइल के हमले में मौत की खबर से रविवार को शिया समुदाय में गहरा गुस्सा और शोक देखने को मिला। महानगर में शिया समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला और इजराइल-अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चौकी सराय स्थित शिया मस्जिद के पास सुबह से ही लोग इकट्ठा होने लगे और जुलूस की तैयारी करने लगे। इसके बाद काले लिबास में मातम मनाते हुए बड़ी तादाद में शिया समुदाय के लोग परिवार के साथ काले कपड़े पहने सड़कों पर उतर आए। जुलूस चौकी सराय से होते हुए कोतवाली नगर तक पहुंचा। जुलूस के दौरान रास्तेभर में 'अल्लाहु अकबर', 'मौत बर अमेरिका', 'मौत बर इजराइल' जैसे नारे गूंजते रहे। जुलूस के दौरान लोग सुप्रीम लीडर खामनेई की तस्वीरें हाथों में थामे हुए दिखाई दिए। लोगों ने आयतुल्लाह अली खामन...