बुलंदशहर, मार्च 2 -- जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांखनी में ईरान और इजरायल के बीच हुए हमले के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की सूचना के बाद शोक की लहर दौड़ गई। रविवार देर शाम पूरे गांव में शिया समुदाय के लोगों ने एकत्रित हो कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। सांखनी गांव के चार छात्र युद्ध के बीच ईरान में फंसे हुए हैं। परिजनों की उनसे बात नहीं हो पा रही है। जिससे उनके परिजन चिंतित हैं और अपनों की सलामती अल्लाह से दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि सांखनी गांव में शिया समुदाय की तादाद बहुसंख्यक हैं। रविवार की देर शाम शिया समुदाय के लोग एकत्रित हो गए और गांव की सड़कों पर उतर आए। गांव की मुख्य सड़कों से होकर निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.