अलीगढ़, मार्च 1 -- ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई की मौत पर लखनऊ के बाद अब अलीगढ़ में मुस्लिम समाज ने विरोध-प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरी अलीगढ़ मुस्लिम फेटरनिटी ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। इमाम बाड़े से निकले जुलूस में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। मुस्लिम फेटरनिटी समुदाय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई की मौत हो गई। मुस्लिम समुदाय ने इस हत्या करा दिया है। रविवार दोपहर अलीगढ़ में विरोध में जुलूस निकाला गया। इमाम बाड़े से निकले जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग शामिल हुए। इमामबाड़े से निकला जुलूस एएमयू सर्किल पहुंचा, जहां अमेरिका और ...