सीतापुर, मार्च 2 -- महमूदाबाद, संवाददाता। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई की मौत के बाद शिया समुदाय के लोगों ने सोमवार को महमूदाबाद में कैंडल मार्च निकाला। राजा महमूदाबाद के नेतृत्व में एक शोक पत्र नायब तहसीलदार के माध्यम से ईरान को भेजा गया। इस दौरान लोगों ने खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त किया। कस्बे की शिया मस्जिद से कैंडल मार्च की शुरुआत हुई। हाथों में खामनेई की तस्वीरें और पोस्टर लेकर लोग मार्च में शामिल हुए। मार्च पुरानी बाजार, महमूदाबाद खास होते हुए कर्बला तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने राजा महमूदाबाद प्रो. अली खान के नेतृत्व में एक शोक पत्र नायब तहसीलदार राज बहादुर को सौंपा। शोक पत्र में लिखा कि आयतउल्लाह अली हुसैनी खामनेई की शहादत न केवल ईरान बल्कि संपूर्ण इस्लामी जगत और दुनिया भर के न्यायप्रिय वर्गों के लिए गहरा सदमा है। ...