देहरादून, मार्च 2 -- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत की खबर ने उत्तराखंड के शिया समुदाय और मुस्लिम संगठनों को गहरे शोक और आक्रोश में ला दिया है। देहरादून से लेकर मंगलौर और विकासनगर तक, इस घटना को लेकर रविवार के दिन जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। शिया समुदाय ने खामेनेई को 'शहीद' करार देते हुए अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जगह-जगह आयोजित मजलिसों में गमगीन माहौल के बीच लोगों की आंखें नम दिखीं, तो वहीं सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों की हत्या बताया। इस विरोध की सबसे बड़ी झलक मंगलौर में दिखी, जहां महिलाएं हाथों में पोस्टर लेकर सड़क पर जुलूस लेकर निकलीं। मदरसों में शांति की दुआ भी मांगी गई।देहरादून में मजलिस का आयोजन राजधानी देहरादून के ईसी रोड स्थित इमामबारगाह और मस...