वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददता। खामेनेई की मौत के बाद रविवार शाम को शहर में जगह-जगह मजलिसें हुईं। दोषीपुरा इमामबाड़ा, जव्वादिया अरबी कॉलेज और अर्दली बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद में मजलिस के दौरान तकरीर की गई। इस दौरान लोगों ने खामेनेई को याद और उनके किस्से बताकर भावुक हो गए। दोषीपुरा इमामबाड़ा में गुलजार रजा ने कहा कि खामेनेई ने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा। वह एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए मिसाल हैं। इस दौरान अम्बर बनारसी एहतेमाम बनारसी ने शेर पढ़ा। इस मौके पर तकरीर मौलाना रिज़वान मारूफी, मौलाना इकबाल ईमानी, शेर अली, मौलाना जायर हसन ईमानी ने मजलिस को खिताब किया। कमर अब्बास, एख़लाक, हुसैन मोहम्मद, अकरम अली, डॉ. अहसन, इरशाद हुसैन सद्दू, जफर अब्बास, शमशाद हुसैन, गुलरेज, ताबीर आदि मौजूद थे। उधर, दरगाहे फातमान में ख्वाती...