प्रयागराज, मार्च 3 -- शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार की ओर से संविधान कमजोर करने, किसानों और गरीबों की योजना मनरेगा को खत्म करने की साजिश को विफल करेंगी। वे आगामी 22 मार्च को भारतगंज, मांडा में प्रस्तावित संविधान एवं किसान बचाओ रैली की तैयारी व मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी तो संचालन हरिकेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया। इस दौरान यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल, किशोर वार्ष्णेय, अनूप त्रिपाठी, नयन कुशवाहा, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, प्रदीप द्विवेदी, अफरोज अहमद, मानस शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, इश्तियाक अहमद आद...