रांची, मार्च 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर रांची के मुस्लिम समाज ने विरोध जताया। शुक्रवार को कांके में सैयद शाहरुख हसन रिजवी के आवासीय कार्यालय हुसीर में लोगों ने जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसमें शिया और सुन्नी समुदाय ने मिलकर शोक जताया। मौके पर झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य हजरत मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने कहा कि आज के दौर में उम्मत मुस्लिमा का वह लीडर, जिसने पैगंबर इब्राहिम, पैगंबर मूसा और इमाम हुसैन के इतिहास को फिर से जिंदा कर दिया है, वह सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनेई हैं। मौके पर मौलाना तहजीबुल हसन रिजवी के अलावा मौलाना तहजीबुल हसन, झारखंड समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के अध्यक्ष युवा समाजसेवी सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने भी अपने विचार रखे।मौके पर शर...